श्रीमती मीना,सोहन,रजत को पितृ शोक…

पड़िगांव के गौटिया चंद्रभान पटेल का देहावसान से क्षेत्र में शोक की लहर…
रायगढ़ जिले पुसौर विकास खण्ड के ग्राम पड़िगांव के गौटिया चंद्रभान पटेल पिछले कुछ समय से अस्वस्थत चल रहे थे,आज ढलती शाम को शिवलोक वासी हो गए। उनके देहावसान से क्षेत्र में शोक का वातावरण व्याप्त है।
स्व. चंद्रभान पटेल अपने सरल, शांत और सौम्य स्वभाव के लिए समाज में विशेष रूप से सम्मानित माने जाते थे। वे अपने पीछे भरा-पूर परिवार छोड़ गए हैं, जिनमें पत्नी श्रीमती गौरी पटेल पुत्र सोहन पटेल, छवि (रजत) पटेल (आबकारी निरीक्षक), पुत्री मीना नायक, दामाद राजू नायक सहित परिजन शामिल हैं। वे नंदेली सरपंच के सुदर्शन पटेल के जीजा थे।
अखिल भारतीय अघरिया समाज इकाई खरसिया के सचिव एवं मीडिया प्रभारी नरेन्द्र पटेल ने बताया कि अध्यक्ष हेमन्त कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष शोभेन्द्र पटेल, सहित संरक्षक सदस्य,पदाधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। समाजजनों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
स्व. चंद्रभान पटेल का अंतिम संस्कार 15 मार्च 2026, रविवार को प्रातः 07:30 बजे उनके गृह ग्राम पड़िगांव में किया जाएगा।


