
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन साइबर शील्ड” के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। म्यूल बैंक अकाउंट रैकेट में संलिप्त मुख्य आरोपी कुलदीप बागड़े उर्फ मोनू को गोंदिया, महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्या है मामला:
सिविल लाइन थाना, रायपुर में उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के 104 म्यूल बैंक खातों को लेकर अपराध क्रमांक 44/25 दर्ज किया गया था। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111 व 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
जांच में सामने आया कि ये फर्जी बैंक खाते फर्जी सिम कार्ड के माध्यम से संचालित किए जा रहे थे, जिनका उपयोग साइबर अपराध में किया जाता था।
पुलिस की कार्यवाही:
- सिम सेवा प्रदाता कंपनी से मिले डेटा के तकनीकी विश्लेषण के बाद यह खुलासा हुआ कि फर्जी सिम POS एजेंट्स द्वारा जारी किए गए थे।
- पहले ही 24 POS एजेंट व सिम विक्रेताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है।
- पूछताछ और डिजिटल साक्ष्य के आधार पर कुलदीप बागड़े उर्फ मोनू को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया।
- आरोपी म्यूल बैंक खातों को सक्रिय रखने के लिए फर्जी सिम खरीदता था और साइबर ठगी के लिए उनका उपयोग करता था।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
🔸 नाम: कुलदीप बागड़े उर्फ मोनू
🔸 पिता का नाम: महेन्द्र कुमार बागड़े
🔸 उम्र: 30 वर्ष
🔸 पता: हलबी टोला, अमोरा, गोंदिया, महाराष्ट्र
न्यायिक प्रक्रिया:
गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा मामले की गहराई से विवेचना जारी है।
रायपुर पुलिस रेंज ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने दस्तावेज किसी अज्ञात को न दें और संदिग्ध साइबर गतिविधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या साइबर हेल्पलाइन में दें।
📞 साइबर हेल्पलाइन: 1930
🛡 आपकी सतर्कता, आपकी सुरक्षा




