Uncategorised
कैबिनेट की बैठक : सरकार ने बजट को किया अनुमोदित, विधेयक पर भी लगाईं मुहर…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कैबिनेट की बैठक ली। बैठक के बाद राज्य के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया, तृतीय अनुपूरक अनुमान वर्ष 2021-22 का विधानसभा में उपस्थापन के संबंध में छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक 2022 का अनुमोदन किया गया है।
वहीँ बजट अनुमान वर्ष 2022-23 का विधानसभा में उपस्थापन के लिये छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक 2022 का अनुमोदन किया गया।
रविंद्र चौबे ने बताया, छत्तीसगढ़ अनाधिकृत विकास का नियमितिकरण अधिनियम 2002 में संशोधन के लिए छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितिकरण विधेयक 2022 का अनुमोदन किया गया है। संचालनालय आयुष के अंतर्गत विभिन्न जिलों में फार्मासिस्ट के रिक्त पदों की भर्ती किये जाने के लिए भर्ती परिणाम की वैधता एक वर्ष के लिये बढ़ाये जाने का निर्णय लिया गया।



