खरसियाछत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत चपले में भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा गांव

चपले। हर घर तिरंगा अभियान के तहत ग्राम पंचायत चपले में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त से पूर्व भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

तिरंगे के गौरव और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत इस यात्रा में क्षेत्रवासियों का जोश देखते ही बन रहा था।

यात्रा में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र गवेल, जिला पंचायत सदस्य सतबाई छोटेलाल पटेल, जिलामंत्री गायत्री केशरवानी, चपले मंडल अध्यक्ष पवन पटेल, जोबी मंडल अध्यक्ष छेदुराठिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल सहित भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि,ग्रामीण, नागरिक,ग्राम पंचायत सचिव,एवं विद्यालयों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सभी ने हाथों में तिरंगा थामे “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” जैसे गगनभेदी नारे लगाए। डीजे पर बजते देशभक्ति गीतों के साथ पूरे गांव में यात्रा निकाली गई, जिसने माहौल को पूर्णतः देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

गांव के गली गली में इस यात्रा ने एकता, देश-प्रेम और तिरंगे के प्रति सम्मान का संदेश दिया। इस मौके पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक,सभी के चेहरों पर गर्व और उत्साह साफ झलक रहा था।

AD

AD

कंपनी प्रबंधन
    भाटिया एनर्जी एंड मिनिरल्स
     प्रा. लि . छोटेदुमरपाली
     खरसिया, जिला रायगढ़ छग
             
Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!