नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम हेतु कोर कमेटी,टीम का गठन

कलेक्टर होंगे कमेटी के अध्यक्ष, जिला स्तरीय अधिकारियों को सौंपे गए विभिन्न दायित्व
अनुविभाग तथा ग्राम स्तर पर भी बनाई गई है समितियां
रायगढ़, 20 मार्च 2020/ कलेक्टर यशवंत कुमार द्वारा रायगढ़ जिले में नोवेले कोरोना वायरस (कोविड-19)के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु विभिन्न स्तर पर कोर कमेटी एवं टीम का गठन किया गया है। जिला स्तरीय कोर कमेटी नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जिले में निगरानी, जागरूकता, प्रवर्तन, अन्य संक्रमित राज्य एवं विदेशों से आने वाले लोगों के पहचान एवं परीक्षण तथा विकासखण्ड एवं विभिन्न स्तरों पर होने वाले गतिविधियों का निगरानी एवं नियंत्रण समन्वयन का कार्य संपादन करेगी।
जिला कोर कमेटी में नेतृत्व एवं समन्वयन कार्य हेतु कलेक्टर यशवंत कुमार को अध्यक्ष होंगे। इसी तरह प्रवर्तक निगरानी कार्य हेतु पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह एवं अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा सदस्य बनाया गया है। जन-जागरूकता निगरानी के लिए वनमंडलाधिकारी मनोज पाण्डेय एवं जिला पंचायत सीईओ सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी को सदस्य, स्वास्थ्य व्यवस्था हेतु सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी, लखीराम मेडिकल कालेज के अधिष्ठाता डॉ.पी.एम.लुका एवं चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल कालेज अस्पताल डॉ.मनोज मिंज को सदस्य, सर्वेलेंस एवं स्वास्थ्य व्यवस्था हेतु प्रभारी जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ.जी.एस.पटेल को सदस्य, जनजागरूकता निगरानी हेतु प्र.सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जितेन्द्र कुमार गुप्ता को सदस्य, निगरानी एवं नियंत्रण हेतु आयुक्त नगर पालिक निगम राजेन्द्र गुप्ता को सदस्य, जन जागरूकता निगरानी हेतु जिला शिक्षा अधिकारी मनीन्द्र श्रीवास्तव एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास टी.के.जाटवर को सदस्य, निगरानी एवं नियंत्रण हेतु मुख्य महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र के.एल.उइके को सदस्य, जन-जागरूकता हेतु क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी ए.के.गेदाम को सदस्य तथा निगरानी एवं समन्वयन के लिए डिप्टी कलेक्टर युगल किशोर उर्वशा को सदस्य बनाया गया है।
उप खण्ड स्तरीय कोर कमेटी में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को अध्यक्ष बनाया गया है तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), तहसीलदार, जनपद सीईओ, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के सीएमओ, खण्ड शिक्षा अधिकारी, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास तथा विकासखण्ड समन्वयक एवं मितानिन कार्यक्रम को सदस्य बनाया गया है। उप खण्ड स्तरीय कोर कमेटी कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु उप खण्ड एवं विकासखण्ड में निगरानी, जागरूकता, प्रवर्तन, अन्य संक्रमित राज्य एवं विदेशों से आने वाले लोगों के पहचान एवं परीक्षण तथा विकासखण्ड एवं विभिन्न स्तरों पर होने वाले गतिविधियों का निगरानी, नियंत्रण एवं समन्वयन का कार्य करते हुए जिला स्तरीय कोर कमेटी को प्रतिदिन प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी।
ग्राम स्तरीय सूचना प्रदाता कमेटी में सरपंच को अध्यक्ष बनाया गया है तथा पटवारी, सचिव रोजगार सहायक, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला एवं पुरूष), समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, समस्त मितानिन एवं ग्राम कोटवार को सदस्य बनाया गया है। उक्त कमेटी कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम बचाव हेतु उपाय एवं नियंत्रण हेतु ग्राम स्तर पर जन-जागरूकता, प्रचार-प्रसार, मुनादी, कोरोना प्रभावित क्षेत्रों से आने जाने वाले लोगों एवं संदिग्ध मरीजों की जानकारी उप खण्ड/विकासखण्ड स्तर पर जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल जानकारी प्रदाय करना सुनिश्चित करेंगी।
कान्टेक्ट ट्रेसिंग टीम में समस्त चिरायु दल कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज एवं उसके संपर्क में आये लोगों का कान्टेक्ट ट्रेसिंग के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में जन-जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार का कार्य करेगी। उक्त टीम जिला, उपखण्ड, विकास खण्ड स्तरीय कोर टीम से परस्पर समन्वय कर तथा उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए कार्य दायित्वों का निर्वहन करेगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा एवं समय-समय पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रायगढ़ के द्वारा सौंपे गए निर्देश मान्य होंगे।
धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र घरघोड़ा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत के फरमान हो रहा सोशल मीडिया में वायरल...आखिर कितना सही कितनें गलत…



