धर्मगुरु खुशवंत ने नि:शुल्क राशन के बाद मुख्यमंत्री सहायता कोष में दी राशि- अधिवक्ता गिरधर जयसवाल

धर्मगुरु खुशवंत ने नि:शुल्क राशन के बाद मुख्यमंत्री सहायता कोष में दी राशि- अधिवक्ता गिरधर जयसवाल

तुषार जयसवाल @सक्ती- कोरोना COVID-19 वैश्विक महामारी के समस्या से आज पूरा विश्व जूझ रहा है और किसी प्रकार इसका वैक्सीन बना का इसको खत्म करने के प्रयास में कार्यरत है, सरकार अपने अपने देश के लोगो के बचाव के लिए नई नये योजना बना रही है पूरे देश मे लॉक डाउन लागू कर दिया गया है घरों में रहने के निर्देश जारी कर दिया है जन मानस को किसी भी प्रस्थिति में यह संक्रमण हवे न हो और फैल न पाए जिनके रोकथाम हेतु सरकार द्वारा गाइड लाइन दिशा निर्देश भी जारी किया जा रहा है जिसमे हमारे भारत वर्ष के सबसे शांत प्रदेश छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के नेतृत्व में कोरोना को हराने और छत्तीसगढ़ सरकार विजय के करीब है, इन परिस्थितियों मे छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय स्वास्थ्य विभाग द्वारा हजारो लोगो के परीक्षण किया गया उनके प्रयासों को और भी सार्थक बनाने और कोरोना जैसे भयानक महामारी को पूर्ण रूप से खत्म करने अखिल भारतीय सतनाम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजागुरु धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब गुरुगद्दीनशीन गुरुद्वारा भण्डारपुरीधाम के निर्देशानुसार सतनाम सेना छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष धर्मगुरु युवराजगुरु गुरु खुशवंत साहेब जी द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार के

मुख्यमंत्री राहत कोष फण्ड में 1,21,000 रूपए “एक लाख इक्कीस हजार रुपये” चेक के माध्यम से दान किया गया है।
अखिल भारतीय सतनाम सेना एक ऐसा सामाजिक संगठन है जो गुरु बालदास साहेब जी के नेतृत्व में समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा एवं अनेको जनकल्याण कार्यो के लिए सतत कर रही है, ज्ञात हो अखिल भारतीय सतनाम सेना के सभी पदाधिकारी गण अपने अपने जिला ब्लॉक पर निरन्तर जरूरत मंद लोगो को आवश्यक सामग्री,राशन, दूध,फल, सब्जी, जरूरत की सभी सामान उपलब्ध कराया जा रहा है।
AD

इन सभी कार्यो के लिए सतनाम सेना परिवार के सभी सदस्यों को धन्यवाद जिन्होंने इस मुहिम में आगे आकर अपना योगदान दिया है।
सर्वप्रथम रायपुर जिला प्रभारी नोहर सतनामी, देव दिवान सतनामी, बलराम सोनवानी, मनसुख घृतलहरे, मुकेश सोनी, जय मखिज, प्रमोद कुर्रे, एवं साथियों द्वारा निरंतर लोगो को मदद किया जा रहा है।
AD
अपील-इस विपदा की परिस्थिति मे आगे आये और जरूरतमंद लोगो का मदद करें लोगो को प्रेरित करे।




