जिला परिक्रमा

क्वारंटाइन सेंटर बसदेई का निरीक्षण – खेलसाय सिंह, तैयारियों पर जताई संतुष्टी

क्वारंटाइन सेंटर बसदेई का निरीक्षण किया सरगुजा विकास प्राधिकरण अध्यक्ष खेलसाय सिंह, तैयारियों पर जताई संतुष्टी

सूरजपुर

लाॅकडाउन में विभिन्न राज्यों व जिलों में फसे जिलें के स्थानीय श्रमिकों को सकुशल वापसी के बाद विशेष एहतीयतन के तौर पर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला प्रशासन द्वारा इन श्रमिकों को सर्वसुविधा युक्त क्वारंटाईन सेंटर के रूप में जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर बसदेई में सभी तैयारियां पूर्ण कर लिया गया है। उक्त सेंटर का निरीक्षण करनें के लिए आज प्रेमनगर विधायक व सरगुजा विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री खेलसाय सिंह ने निरीक्षण कर सभी तैयारियों के संबंध में अवगत हुए।
श्री खेलसाय सिंह ने क्वारंटाईन सेंटर पर आने वाले मजदूरों को रखने के लिए प्रत्येक गतिविधियों, सुरक्षा सहित अन्य पहलुओं पर जानकारी प्राप्त कर जिला प्रशासन द्वारा किए गए सभी कार्यो पर संतुष्टी जताते हुए, कहा कि यह सेंटर पूर्णतः सुरक्षित है। यहां सभी कार्यो के लिए सुरक्षा मानकों पर प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां से हमारे जिलें के श्रमिक पूर्णता स्वस्थ्य होकर अपने परिवारों के साथ रहेंगे। इससे कोरोना वायरस संक्रमण पर रोकथाम लगाने की राज्य सरकार की मंशा साकार होगी, इसके अलावा अपने परिवार, गांव के लोगों को भी इस संक्रमण से संबंधित जागरूकता से संबधित गतिविधियों सें अवगत कराने के साथ इस गंभीर वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रहेंगे।
सीईओ जिला पंचायत श्री अष्वनी देवांगन ने अध्यक्ष खेलसाय सिंह को बताया कि बाहर से आने वाले स्थानीय श्रमिकों के लिए खण्डवार ए, बी, सी, डी ब्लाॅक बनाये गये है जिनमें उनके ठहरने, भोजन-पानी, आवास, हैण्डवाॅस, सेनेटाईजर, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार महिलाओं के लिए भी अलग-अलग ब्लाॅक बनाये गये है। स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य अमला के द्वारा 24 घण्टे सेवाएंे दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते कार्य किया जा रहा है।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिष राठौर, तहसीलदार नंद जी पाण्डेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड, चौकी प्रभारी बसदेई सहित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!