रायगढ़

नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती अनुसुईया सुदर्शन पटेल गोपनीयता की ली शपथ

ग्राम पंचायत नंदेली के सरपंच श्रीमती अनुसुईया सुदर्शन पटेल ने पद एवं गोपनीयता की ली शपथ:

नंदेली-ग्राम पंचायत नंदेली के नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती अनुसुईया सुदर्शन पटेल नहीं अपने पंचायत के सभी नवनिर्वाचित पंचों के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

इस कार्यक्रम के शुरुआत में पंचायत के सचिव फूलचंद पटेल द्वारा सभी नवनिर्वाचित सरपंच एवं पंचगण को पुष्पगुच्छ से स्वागत किए, उसके पश्चात सर्वप्रथम सरपंच को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई उसके पश्चात सभी पंच गणों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई, शपथ पश्चात सरपंच महोदया ने सभी को आभार प्रकट करते हुए आश्वस्त किया कि जिस आशा एवं विश्वास के साथ आप हमें इस पद पर बैठाये हैं हम आपकी आशाओं को कभी विफल नहीं होने देंगे हम सब साथ मिलकर इस ग्राम पंचायत कि विकास को एक नया आयाम देंगे।
उद्बोधन के क्रम में सुदर्शन पटेल ने कहा कि इस पंचायत का हर एक व्यक्ति मुझे कहीं भी कभी भी गांव के विकास संबंधी बातें या जानकारी या अपनी समस्या को बताने के लिए स्वतंत्र है, पटेल ने आगे कहा कि मुझे आप सभी के सहयोग एवं मेरे सभी बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन की सतत आवश्यकता है ताकि मैं इस ग्राम पंचायत का विकास कर सकूं, श्री पटेल जी ने सभी को आश्वस्त कर जानकारी देते हुए कहा कि सर्वप्रथम इस पंचायत में शौचालयों का निर्माण मेरी पहली प्राथमिकता है जिनके घर में अधूरे शौचालय बना है उसको तत्काल ही पूर्ण कराना है,गांव में सार्वजनिक शौचालय का भी निर्माण किया जाएगा, इसके लिए वे गांव के वरिष्ठ लोगों को जगह चयन करने के लिए कहा, फिर गांव के हर कोने कोने की सफाई कराकर स्वच्छ बनाना है, यहां तुरंत ही तीन मुक्तिधाम बनाया जाएगा जिसका निरीक्षण कर कार्य को तुरंत ही चालू कराने की बात कही पटेल ने नंदेली पंचायत में जहां जहां भी जिस तरह का कार्य की आवश्यकता लगे उसको तुरंत ही पूर्ण कर गांव को एक विकसित गांव बनाने पर जोर दिया,
उद्बोधन के क्रम में युवा नेता सुनील पटेल ने कहा कि हमारी भाभी के सरपंच बनने पर गांव का निश्चित ही विकास होगा, उन्होंने गांव के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए कहा कि मैं हर समय गांव के विकास के तत्पर हूं एवं गांव में कभी भी जरूरत पड़े तो मेरा जेसीबी और ट्रैक्टर पंचायत के विकास में सदैव तैयार रहेगा। नंदेली से ही उम्मेद राम पटेल (स्वास्थ्य विभाग) ने पंचायत में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया। पूर्व जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री इंदल पटेल ने भी कहा कि गांव में विकास की बहुत ही आवश्यकता है ताकि हमारे नंदेली गांव का नाम रौशन हो सके।
इस कार्यक्रम का सफल संचालन नंदेली के ही युवा खगपति मालाकार द्वारा किया गया मालाकार ने कहा कि मेरा मुख्य उद्देश्य नंदेली पंचायत का पूर्ण विकास है, यहां के हर जनता को शासन के योजनाओं का लाभ मिल सके तभी सही मायने गांव का सम्पूर्ण विकास होगा, उन्होंने सरपंच महोदया से कहा कि गांव के विकास को आगे बढ़ाने के लिए मैं भी हमेशा तैयार खड़ा रहूंगा, जहां भी जैसे भी मेरी आवश्यकता महसूस हो मैं पहुंच जाऊंगा।
इस शपथ ग्रहण समारोह में गांव के वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं एवं युवा टोली की भी बहुत ज्यादा उपस्थिति रही, कार्यक्रम के पश्चात सभी को स्वल्पाहार के साथ विदा किया गया।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!