छत्तीसगढ़

भोपालपटनम बना टिम्बर माफियाओं के लिए नोट छाप ने की मशीन…

बीजापुर। पर्यावरण को संतुलित करने के लिए सरकार बड़ी राशि खर्च कर पौधारोपण व वनों के संरक्षण कर रही है, लेकिन इन दिनों विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते क्षेत्र में तेजी से घट रहे सागौन के पेड़ वन माफियाओं के गिरफ्त में नजर आ रहे हैं। इसके चलते वन माफिया अवैध रूप से क्षेत्र के जंगलों में धड़ल्ले से सागौन की लकड़ी के लिए सागौन के विशालकाय पेड़ काट कर उन पेड़ों से सिल्लियां बना कर राज्य के बाहर ले जा रहे हैं।भोपालपटनम इन दिनों टिम्बर माफियाओं के लिए नॉट छपने की मशीन बना हुआ है।

कार्यवाही से मंचा हड़कंप

भोपालपटनम का जंगल इन दिनों लकड़ी माफियाओं के निशाने पर है और यह माफियाओं के लिए नॉट छापने वाली मशीन बनता जा रहा है। जंगल में कहीं भी सागौन की लकड़ी के लिए कटे हुए सागौन के पेड़ों के ठूंठ आसानी से देखे जा सकते हैं। वन विभाग द्वारा जंगल की सुरक्षा के लिए तमाम दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर नजारा कुछ और ही बयां करते है। वन माफिया इमारती लकड़ी के रूप में प्रयोग की जाने वाली सागौन की लकड़ी के लिए बड़े-बड़े सागौन के पेड़ों को कटाई कर मौके पर कई घंटों तक सिल्लियों के रूप में बनाते हैं। इसके बाद काम की लकड़ी अपने साथ ले जाते हैं और बाकी अवशेष छोड़ कर चले जाते हैं। लकड़ी का परिवहन भी वाहनों से किया जाता है, जिसका प्रमाण जंगल क्षेत्र में जमीन पर बने परिवहन में इस्तेमाल होने वाली गाड़ी के टायरों के निशानों से प्राप्त होता है।

खबरों के बाद डीएफओ ने की कार्रवाई…
मीडिया में लगातार खबरे प्रकाशित होने के बाद वन विभाग के डीएफओ अशोक पटेल ने खुद मोर्चा संभालते हुए भोपालपटनम के तीन फर्नीचर मार्ट पर ताबड़ तोड़ कार्रवाई करते हुए लाखो की सागौन लकड़ी जब्त की। साथ ही टिम्बर माफियाओं द्वारा लकड़ी काटने घर मे लगा रखे 11 मशीनों जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए डिपो में भिजवा दिया।

बढ़ाई नही काट सकते लट्ठे
बढ़ाई द्वारा घर मे आरा मशीन लगा कर सागौन के गोले काटने के संबंध में पूछने पर वन विभाग के डीएफओ अशोक पटेल ने बताया कि बढ़ाई को लाईसेंस सिर्फ छोटे मोटे काम कर रोजी रोटी कमाने के लिए दिया गया है। लेकिन यह लोग बढ़ाई काम के लिए मिले लाईसेंस से लकड़ी का अवैध कार्य कर रहे है।

घर से मिली बड़ी बड़ी मशीने…
गुरुवार को वन विभाग ने भोपालपटनम के तीन फर्नीचर मार्ट पर छापा मार कर तीनो फर्नीचर मार्ट से 11 बड़ी बड़ी मशीने जब्त की। इन मशीनों में 5 एचपी के मोटर लगे हुए है, जो कि आरा मिलो में इस्तेमाल किया जाता है। फर्नीचर मार्ट में इन मशीनों का उपयोग करना गैर कानूनी है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!