आज होगा भाजपा कार्यलय में मोदी मेला का आयोजन
भाजपा कार्यालय प्रांगण में लगेगी प्रदर्शनी एवं होंगे संस्कृति आयोजन
रायगढ़- देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 तारिख से 2 अक्टूबर तक सेवा ही समर्पण अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत मिदो मेला का आयोजन किया जाना है जो कि आज दिनाक 30 सितंबर को प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, सेवा समर्पण अभियान के जिला प्रभारी चंद्रप्रकाश पांडेय एवं जिला सह प्रभारी विनायक पटनायक जी के मार्गदर्शन में एवं इस मोदी मेला आयोजन के जिला प्रभारी मनोज शर्मा एवं सह प्रभारी सूरज शर्मा के नेतृत्व में मोदी मेला के अंतर्गत संस्कृतिक कार्यक्रम जिसमे काव्य पाठ, सांस्कृतिक नृत्य, एवं गायन होगा ,साथ ही मोदी सरकार के अब तक के किये गए जनकल्याणी कामो को प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया जाएगा। अथवा इस कार्यक्रम के सह प्रभारी सूरज शर्मा ने सभी नगर वासियों एवं कार्यकर्ताओ को इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से आज शाम 05 बजे रायगढ़ भाजपा कार्यलय में सहृदय आमंत्रित किया है।




