खरसिया

परिवार के लोगों के बीच घर पर रहकर ही होली की खुशियाँ मनायें क्षेत्रवासी – राजेश शर्मा

परिवार के लोगों के बीच घर पर रहकर ही होली की खुशियाँ मनायें क्षेत्रवासी राजेश शर्मा पत्रकार

सार्वजनिक जगहों पर होली खेलने से बचें क्षेत्रवासी

प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए पत्रकार संघ के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने सभी पत्रकार बंधु से आग्रह करते खरसिया वासियों से अपील की है कि सार्वजनिक जगहों पर होली खेलने से बचें। आगे उन्होंने यह भी कहे कि

कोरोना के दूसरे लहर व संक्रमण को ध्यान में रखते हुए लोगों को चाहिए कि अपने परिवार के लोगों के बीच घर पर रहकर ही होली मनाएं और इसका भी ध्यान रखें कि आपके संक्रमित होने पर पूरे परिवार पर संकट आ सकता है।

कहे कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा पूरे जिले में धारा 144 लागू किया गया है ऐसे में हरेक नागरिक की जिम्मेदारी बनती हैं कि वो गांव,नगर और समाज के हित में कोरोना के खिलाफ प्रशासन की मुहिम को हम सब पूरा सहयोग दें तभी हम कोरोना जैसी वैश्विक महामारी पर विजयश्री हासिल कर सकते हैं

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!