छत्तीसगढ़

भिलाई इस्पात संयंत्र में हादसा

दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र में फिर एक बड़ा हादसा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भिलाई इस्पात संयंत्र में हुई इस भयानक दुर्घटना में भिलाई इस्पात संयंत्र के एक कर्मी औऱ पांच ठेका श्रमिक घायल हो गए हैं। एक ठेका कर्मी की हालत गंभीर है। बीएसपी के आला अधिकारी मामले की जांच में जुट गए है।

यह दुर्घटना भिलाई इस्पात संयंत्र के एमआरडी यूनिट 2 में हुई है। एमआरडी यूनिट में मरम्मत कार्य के दौरान हुई इस दुर्घटना में 6 कर्मी झुलस गए हैं। यूनियन नेता उज्जवल दत्ता ने बताया कि एक बीएसपी कर्मी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वही गंभीर रूप से घायल 6 ठेका कर्मियों का उपचार सेक्टर-9 अस्पताल में किया जा रहा है। एक की हालत नाजुक है।

मरम्मत कर्मी पिघलते हुए लोहे के छीटों की जद में आ गए। बीएसपी प्रबंधन के अनुसार इस दुर्घटना में 6 कर्मी घायल हुए हैं। सभी घायल बीएसपी कर्मियों को सेक्टर 9 अस्पताल में एडमिट कराया गया है। बीएसपी प्रबंधन भी इस दुर्घटना की जांच में जुट गया है। सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मरीजों को इलाज के लिए बर्न यूनिट में भी भर्ती किया गया है। घायल कर्मचारियों में मनीष कुमार साहू, पी राजू नायक, रजनीश कुमार चौहान, विजय कुमार एवं मेथी अलगन शामिल हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!