शादी कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसा में मौत

रायगढ़ । कोल वाशरी के सामने बेकाबू डंपर के खूनी पहियों की चपेट में आने से भाई का शादी कार्ड बांटने निकले मोटरसाइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बेलगाम रफ्तार के कहर से एक मासूम बच्चे के पिता की असमय जीवन ज्योत बुझने का यह दुखद वाक्य घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। पुलिस अज्ञात आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
इस संबंध में घरघोड़ा थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि ग्राम कटंगी निवासी संपत राठिया आत्मज सूरज बल (26 वर्ष) का विवाह हो चुका और वह 3 साल के संदीप नामक बच्चे का पिता था। संपत की परिवार में अगले सप्ताह एक युवक की शादी तय है, इसलिए वह वैवाहिक निमंत्रण पत्र बांटने के लिए रविवार दोपहर नवापारा तरफ जाने मोटरसाइकिल लेकर निकला था। रात लगभग 8:30 बजे संपत नवापारा से घर वापसी के लिए रवाना हुआ और कटंगी मुख्य मार्ग से होते हुए कोल वाशरी सामने पहुंचा था कि अपेक्षाकृत तेज और लापरवाही पूर्वक रफ्तार से डंपर चला रहे चालक ने उसे टक्कर मार दिया। भारी वाहन की ठोकर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
वहीं सड़क पर गिरने वाले संपत के ऊपर से डंपर का पहिया इस कदर पार हुआ कि सिरके अलावा शरीर का अन्य भाग भी काफी चोटिल हुआ बाइक सवार को अपनी गिरफ्त में लेने के बाद डंपर चालक भाग निकला। बुरी तरह जख्मी संपत ने मौके पर दम तोड़ दिया।

वहीं सड़क हादसे में संपत की मौत की खबर पाते ही बदहवास राठी परिवार मौके पर पहुंचते ही फूट-फूट कर रोने लगे। हालांकि एंबुलेंस से संपत को घरघोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक जांच मैं ही उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक के भाई संजीव राठिया की रिपोर्ट पर घरघोड़ा पुलिस भादवि की धारा 304 ए के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अज्ञात डंपर चालक के लिए मुखबिरों का जाल भी बिछा रखा है।
छाल से घरघोड़ा के खतरनाक मार्ग ने किया जीना दुश्वार
घरघोड़ा से सागर जाने की इस खतरनाक रोड में यह पहली घटना नहीं है बल्कि इसके पहले कई लोग शिकार हो चुके हैं और वह भी रहे हैं लोगों का आरोप है कि नवापारा टेंडा और कटंगी मार्ग का हाल तो सबसे खराब है। ठेकेदार ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जिसका खामियाजा आम जनता भुगत रही है इस जर्जर मार्ग की शिकायत जनप्रतिनिधियों से लेकर पीडब्ल्यूडी के अफसरों तक से की जा चुकी है लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। ऐसे में आक्रोशित लोग अब सड़क के लिए आंदोलन की रणनीति तैयार कर रहे हैं।


