जरूरत मंदो के लिए एसडीएम ने किया रक्तदान

रायगढ़। सारंगढ़ एसडीएम ने राधाकृष्ण हॉस्पिटल परिषर में संचालित सहयोग ब्लड बैंक में जाकर जरूरत मंदो के लिए रक्तदान किया। उन्होंने यह रक्तदान कर संदेश दिया कि इंसान छोटा हो या बड़ा किसी भी अवधे में होकर भी मानवता और दान की भावना रखते हुए जरूरत मंदो की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए। एसडीएम चैबे ने शनिवार को अपने जीवन काल का 28वां रक्तदान किया जो कि अपने आप मे एक बड़ी उपलब्धि है।
एसडीएम चैबे ने कहा कि रक्तदान एक महादान है जिसे हर व्यक्ति को करना चाहिए ।कहा कि इससे जरूरत मंद को एक नई जिंदगी मिल सकती है ।कई ऐसे जरूरत मंद होते है जिन्हें समय पर ब्लड नही मिलने की वजह से जान गवानी पड़ती है।हमे ऐसे ही जरूरत मंदो के लिए आगे आकर रक्तदान करनी चाहिए।इससे रक्त कम नही होता बल्कि शरीर मे नई ऊर्जा का संचार होता है।
एसडीएम चैबे के 28वां रक्तदान के मौके पर श्री राधाकृष्ण हॉस्पिटल के काबिल डॉक्टर दीनदयाल साहू मौजूद रहे।




