छत्तीसगढ़रायगढ़

सरकारी जमीन पर लगे वर्षा मापी यंत्रों को उड़ा रहे चोर…

रायगढ़। शहर में इन दिनों एक ऐसा चोर गिरोह सक्रिय है, जो सरकारी जमीन पर लगे वर्षा मापी यंत्रों को उड़ा रहे हैं। शासकीय दूध डेयरी और मरीन ड्राईव के पास मौसम की मशीनों को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिंदल के व्यू कॉलोनी में रहने वाली और बैकुंठपुर की राजस्व निरीक्षक पूजा पटेल ने सिटी कोतवाली में शिकायत की है कि शासकीय दूध डेयरी की चारदीवारी के भीतर शासन द्वारा विगत 23 सितंबर को वर्षा मापी यंत्र लगाया गया था। जनवरी तक यह मशीन सुरक्षित थी, लेकिन अब वह गायब है। कोई चोर उसे उखाड़कर ले गया है, लिहाजा पतासाजी की जाए।

ठीक इसी तरह का एक और मामला शहर के ही चक्रधर नगर थाने में बेलादुला की राजस्व निरीक्षक ललिता उरांव ने दर्ज कराई है। जमुना ईन चौक में डॉक्टर अवस्थी निवास के पीछे मरीन ड्राईव के पास सरकारी भूमि पर मौसम की जानकारी के लिए पीतल धातु का यंत्र और दरवाजा लगाया गया था। बीते 24 जनवरी तक यहां भी सब कुछ ठीक था। इसके बाद किसी ने इस पर भी हाथ साफ कर दिया। बहरहाल, कोतवाली और चक्रधर नगर पुलिस भादंवि की धारा 379 के तहत दोनों घटनाओं की तहकीकात कर रही है।
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!