छत्तीसगढ़रायगढ़

नहीं हो सका हर सदस्य के आधार का सत्यापन… राशन कार्ड में दर्ज आधार नंबरों का वेरीफिकेशन ठंडे बस्ते में…

  • जिले में सवा लाख से ज्यादा आधार का सत्यापन बाकी

रायगढ़। राशन दुकानों में केवल पात्र हितग्राही को ही सस्ते खाद्यान्न का लाभ मिले इसके लिए सरकार ने आधार नंबर अनिवार्य किया है। कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों के आधार संख्या की एंट्री तो कर दी गई, लेकिन वेरीफिकेशन पूरा नहीं हुआ। अभी भी करीब सवा लाख से अधिक आधार नंबरों का सत्यापन बाकी है। सस्ते राशन का लाभ अपात्रों द्वारा लिए जाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। इस पर रोक लगाने के लिए जरूरी है कि हर कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों के सही आधार नंबरों की एंट्री की जाए।

रायगढ़ जिले में कुल 4,23,056 राशन कार्ड हैं। इसमें 14,42,115 कुल सदस्य हैं, जिसमें से 14,41,574 की आधार एंट्री की गई है। अभी 541 का आधार नंबर दर्ज करना बाकी है। खाद्य विभाग ने सभी सदस्यों के आधार सत्यापन का आदेश दिए थे। 4,07,297 (96.32 प्रश) राशनकार्ड ऐसे हैं जिनमें कम से कम एक सदस्य का आधार सत्यापित हुआ है। कुल मिलाकर जिले में 13,10,372 आधार नंबरों का सत्यापन हो चुका है। अभी भी करीब 1.32 लाख आधार नंबरों का सत्यापन नहीं हो सका है।

आधार डुप्लीकेसी का फर्जीवाड़ा रायगढ़ जिले में आधर डुप्लीकेसी का बड़ा फर्जीवाड़ा पहले सामने आ चुका है। गलत आधार नंबरों और दूसरे के आधार से कई महीनों तक राशन लेने का मामला पकड़ा गया था। तेजी से आधार नंबरों की एंट्री की गई जिसमें गफलत हुई थी। अभी भी सवा लाख आधार नंबरों का वेरीफिकेशन बाकी है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!