
तदुपरांत, हरकत में आए सिटी कोतवाली के नवपदस्थ सहायक उपनिरीक्षक अवधेश सिंह पेट्रोलिंग पार्टी लेकर सर्किट हाऊस के पीछे गोवर्धनपुर गए और पंचधारी डैम में जलमग्न दोनों मासूम लाशों को बाहर निकाला तो पता चला कि वे लड़कियां थी। तदुपरांत, दोनों लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजते हुए पुलिस ने मौके पर कुछ लोगों का बयान भी कलमबंद किया, लेकिन कोई भी इस बारे में नहीं बता पाया। दूसरी ओर जनचर्चा है कि नाजायज ताल्लुकात के चक्कर में कुंवारी मां बनी किसी निर्मोही युवती ने अपनी कोख से पैदा हुए जुड़वा बेटियों को पंचधारी के केलो नदी में फेकते हुए उनकी जान ली है। असलियत क्या है, इसकी पुष्टि के लिए वर्दीधारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
बहरहाल, राकेश यादव की सूचना पर कोतवाली पुलिस एक साथ दोहरा मर्ग कायम करते हुए छानबीन कर रही है। पंचधारी डैम के घाट में दो नवजात बच्चियों की संदिग्ध हालत में जलमग्न लाश बरामद हुई है। दोनों लड़कियां 1-1 दिन की थीं। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।




