रायगढ़

विधायक प्रकाश के प्रयासों से शहर का विकास तेजी से

विधायक प्रकाश के प्रयासों से शहर का विकास तेजी से


शहर के दो स्थानों पर करीब 1 करोड़ रुपये बीटी रोड़ निर्माण का भूमिपूजन

रायगढ़। विधायक प्रकाश नायक ने रायगढ़ नगर निगम के सामने से हंडी चौक एवं लिबास से सागरिका होटल बीटी रोड़ निर्माण लागत 46.50 लाख रुपये का भूमिपूजन किया। मिनीमाता चौक रायगढ़ से शहीद चौक तक 48 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बीटी रोड़ निर्माण का भूमिपूजन विधायक प्रकाश नायक ने किया।

विधायक प्रकाश नायक के प्रयासों से शहर विकास के कार्य तेज़ी पर है ।उनके प्रयासों से ही शनिवार को दो स्थानों पर करीब 1 करोड़ रुपये सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ।करीब 12 बजे नगर निगम के सामने व मिनीमाता चौक के पास विधायक प्रकाश नायक व महापौर श्रीमती जानकी काटजू की विशेष उपस्थिति में बीटी रोड़ सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस मौक़े पर प्रमुख रूप से नगर निगम के आयुक्त आशुतोष पाण्डेय,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला व नगर निगम के पार्षद रत्थु जायसवाल,प्रभात साहू, शौकी बूटान,राकेश ताल्लूकदार,आरिफ हुसैन,रिमझिम मुक्तिनाथ साहू,कमल पटेल,विमल यादव, एल्डरमैन दयाराम धुर्वे, चंद्रशेखर चौधरी, विजय टंडन तथा आशीष केशरी,उपेंद्र सिंह खलीक अहमद ,दुर्गा पटेल, भीमसेन सागर, बंसत दास, सहित शहर के कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!