छत्तीसगढ़

तहसील स्तर पर हो रहा है किसान पंजीयन संबंधी त्रुटि सुधार

रायगढ़। भ्रम में थे किसान, नहीं हुआ रकबा संशोधन एवं खरीदी से 3 दिन पहले पोर्टल से गायब हुआ धान का रकबा से संबंधित खबरें समाचार पत्र में प्रकाशित हुई थी। जिसके संबंध में सहकारी संस्थाएं रायगढ़ के उप पंजीयक ने जानकारी देते हुए बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में धान विक्रय हेतु नवीन कृषक पंजीयन एवं गत वर्ष के वर्ष पंजीकृत कृषकों के रकबा संशोधन हेतु निर्धारित प्रक्रिया अनुसार एकीकृत किसान पोर्टल में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के सत्यापन उपरांत सहकारी समितियों द्वारा नवीन पंजीयन एवं संशोधन की प्रविष्टि की गई है।

एकीकृत किसान पोर्टल से धान विक्रय संबंधी पंजीयन एवं संशोधन का डाटा धान खरीदी मॉड्यूल में स्थानांतरित किया गया है। धान खरीदी मॉड्यूल में पंजीयन संबंधी दावा-आपत्ति के निराकरण हेतु 23 नवम्बर 2021 से तहसील मॉड्यूल के माध्यम से भुईयां पोर्टल में दर्ज गिरदावरी डाटा अनुसार किसान पंजीयन में रकबा संशोधन/अपडेशन की कार्यवाही का कार्य किया जा रहा है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!