छत्तीसगढ़रायगढ़

जागरूकता कार्यक्रम में महिलाएं ली निःशुल्क हेल्थ चेकअप का लाभ…

“अभिव्यक्ति नारी के सम्मान की” कैंपेन में महिला सशक्तिकरण व “हेल्थ, हाइजीन और सैनिटाइजेशन” पर हुई चर्चा…

महिलाओं को प्राप्त हुआ स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श और हाइजीन सैनिटरी पैड…

रायगढ़ । महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा कर उन्हें सशक्त बनाने जिले में पुलिस महिला रक्षा टीम द्वारा चलाए जा रहे “अभिव्यक्ति नारी के सम्मान की” अभियान के तहत आज पांचवे दिन थाना पुसौर अंतर्गत ग्राम छिछोर उमरिया स्कूल प्रांगण में रक्षा टीम द्वारा महिला जागरूकता कार्यक्रम के साथ महिलाओं के लिए नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कार्यक्रम रखा गया था ।

कार्यक्रम में डीएसपी गरिमा द्विवेदी द्वारा उपस्थित महिलाओं को महिला सशक्तिकरण को लेकर जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान की जानकारी देते हुए उन्हें उनके कानूनी अधिकारों एवं शासन, प्रशासन द्वारा दी जाने वाली सहायताओं के संबंध में जानकारी दिया गया । डीएसपी गरिमा दिवेदी बताई की घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न एवं छेड़छाड़ आदि को संकुचित होकर दबाने से आरोपियों का बल बढ़ता है और ऐसी घटनाएं समाज के लिये बेहद खतरनाक हैं ।

इन्हें रोकने महिलाओं को आगे आना है । उन्होंने बताया कि जिले के सभी थानों में महिला डेस्क है जहां महिला अधिकारी, कर्मचारी आपकी समस्याओं को सुनेंगे तथा समय पर शिकायत/रिपोर्ट का निदान होगा होगा । डीएसपी गरिमा द्विवेदी बताई की आजकल सोशल मीडिया में असामाजिक तत्व महिला, युवतियों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर दोस्ती बढ़ाते हैं । बिना जान पहचान के लोगों से दोस्ती करने बाद कई महिलाएं मुसीबत में पड़ जाती हैं इसलिए अनजान लोगों से फेसबुक, व्हाट्सएप पर मित्रता करने से पूर्व ध्यान दिया जाना चाहिए ।

वे बताई कि साइबर क्राइम के जरिये आर्थिक अपराधों के साथ ही ब्लैक मेलिंग के मामले बढ़ रहे हैं इसलिये सोशल मीडिया पर विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है । महिला रक्षा टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं के लिए नि:शुल्क हेल्थ चेकअप रखा गया था जिसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. काकोली पटनायक एवं सीएचसी पुसौर की डॉक्टर रंजिता नायक द्वारा महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया। डॉ. काकोली पटनायक द्वारा महिलाओं को परिवार नियोजन में महिलाओं की भूमिका के संबंध में विस्तृत रूप से बताया गया कि वर्तमान समय में कम बच्चे होने से एक तो उनकी परवरिश अच्छी होती है दूसरा महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर रहता है ।

डॉक्टर्स द्वारा महिलाओं को “Health, Hygiene and Sanitation” पर विस्तृत चर्चा की गई एवं इसे व्यवहार में लाना बताये । हेल्थ कैंप में महिलाओं का बीपी, शुगर की जांच की गई, महिलाएं अपनी स्वास्थगत परेशानियों को लेकर विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त की । साथ ही कार्यक्रम में महिलाओं को नि:शुल्क हाइजीनिक सिनेटरी पैड एवं महिला जागरूकता संबंधी पंपलेट का वितरण किया गया है । कार्यक्रम में निरीक्षक संतोषी ग्रेस, सरोज टोप्पो, महिला रक्षा टीम मंजू मिश्रा अपने स्टाफ तथा पुसौर थाना प्रभारी विजय पैंकरा, पुसौर थाना स्टाफ के साथ मौजूद थे । इस जागरूकता कार्यक्रम एवं हेल्थ कैंप का छिछोर उमरिया के साथ ही आसपास गांव की महिलाओं ने लाभ लिया ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!