खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़विविध खबरें

रेत के अवैध भण्डारण पर कप्तान की भृकुटी तनी


बड़ी कार्यवाही : 1500 घन मीटर अवैध रेत भंडारण जप्त

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के निर्देश के बाद खरसिया पुलिस अवैध रेत के मामलों में कार्यवाही की जा रही है। अवैध रेत खनन और भंडारण के विरुद्ध पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त कार्यवाही की गई। सोमवार को खरसिया पुलिस द्वारा ग्राम देहजरी,चपले में दबिश देकर अवैध रेत भंडारण पर जप्ती की कार्यवाही किया गया।

यहाँ पर माण्ड नदी से खोदकर लगभग 1500 घन मीटर अवैध रूप से भंडारित रेत पर खनिज अधिनियम की धारा 102 के तहत कार्यवाही किया गया है।


उल्लेखनीय है कि भरी बरसात में भी उक्त रेत माफियाओं द्वारा अवैध रेत चोरी करने का खुलेआम दुस्साहस किसी अधिकारियों के मिली भगत के कारण किया जाता आ रहा था।

क्षेत्र जमकर हो रहा है कानाफूसी खनिज और राजस्व अमला चैन की नींद में…

खरसिया पुलिस आज की इस कार्यवाही से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!