
पुलिस अधीक्षक कोरबा ने की शस्त्र पूजा

अमन-चैन, सुख, शांति की के लिए की पूजा अर्चना

विजयादशमी दशहरा पर्व पर पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के द्वारा आज दिनांक 15.10.2021 को

पुलिस लाइन कोरबा में शस्त्र पूजा कर जिले के निवासियों सहित सभी पुलिस कर्मियों के सुख शांति की कामना करते हुए पूजा अर्चना किया गया गया ।

विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजा की पूर्व से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए श्री भोजराम पटेल द्वारा शस्त्र पूजा कर प्रतीकात्मक रूप से आवाजी कारतूस से हर्ष फायर किया गया । मान्यता है कि शस्त्र पूजा से दुश्मनों पर विजय की प्राप्ति होती है।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री योगेश साहू, उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप यरेवार, यातायात उप पुलिस अधीक्षक श्री शिवचरण सिंह परिहार, उप पुलिस अधीक्षक संजय साहू ने आवाजी कारतूस से हर्ष फायर किया।
पुलिस अधीक्षक पटेल ने इस मौके पर सरकारी वाहन, वाटर कैनन वरुण, वज्र वाहन की भी पूजा की गई।
कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक अनथ पैकरा, कोतवाली थाना प्रभारी सनत सोनवानी, बालको थाना प्रभारी राकेश मिश्रा, दर्री थाना प्रभारी राजेश जांगड़े, कुसमुंडा थाना प्रभारी लीलाधर राठौर, हरदीबाजार प्रभारी अभय बैस, दीपिका थाना प्रभारी अविनाश सिंह, निरीक्षक विवेक शर्मा, सूबेदार भुनेश्वर कश्यप, साइबर सेल प्रभारी कृष्णा साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।




