खरसियाछत्तीसगढ़

गर्मी व उमस ने लोगों को किया बेहाल…

खरसिया। कभी धूप, कभी बादल तो कभी बारिश होने के कारण मौसम में उमश भर गया है। साथ ही मंगलवार सुबह से शाम तक रूक-रूक कर हो रही हल्की बरसात के बाद भी गर्मी से निजात नहीं मिल पा रहा है, जिससे लोग बेहाल नजर आ रहे हैं। वहीं बताया जा रहा है कि अभी जिले में दो से तीन दिनों तक इसी तरह से मौसम रहेगा। जिसके चलते अब लोगों के सेहत पर भी असर पड़ने लगा है।

ऐसे में डाक्टर अभिषेक पटेल बीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चपले,डाक्टर दिलेश्वर पटेल सिविल हॉस्पिटल खरसिया,स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार लोगों को जागरूक कर रही है कि दूषित पानी व बासी भोजन के सेवन से बचें, साथ ही अगर किसी भी तरह की दिक्कत होती है तो तत्काल स्वास्थ्य केंद्रों में जांच कराऐ।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!