छत्तीसगढ़

ठगी का मामला : च्वाइस सेंटर के संचालक ने 12 से अधिक लोगों को ठगा, ग्रामीणों के खाते से 12 लाख निकालने वाला गिरफ्तार,

रायपुर – सेंटर में रुपए निकालने आने वाले ग्रामीणों के खाते से लाखों रुपए निकाल लिए। इसके बारे में ग्रामीणों को बाद में पता चला जब वे बैंक जाकर देखे। उदयपुर पुलिस ने मामले में आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ग्राम लक्ष्मणगढ़ निवासी मोती प्रसाद ने 12 से अधिक ग्रामीणों के खाते से करीब 12 लाख बिना उनकी सहमति के निकाल लिए थे। आरोपी के खिलाफ ग्राम बासेन निवासी कईलान, हीरा साय, सुखवारो, बोध साय सहित अन्य ग्रामीणों ने शिकायत की थी। ये ग्रामीण के यहां पहले पैसा निकालने गए थे। इसी दौरान आरोपी द्वारा मशीन में कई एक बार की जगह दो से तीन बार अंगूठे का निशान लगवाया गया। ग्रामीण कुछ समझ नहीं पाते थे।

इसके बाद उनके खाते से रुपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लेता था। ग्रामीणों को इसके बारे में पता नहीं चलता था। जब बैंक गए तो ग्रामीणों को पता चला कि उनके खाते में पैसे नहीं है। इसके बाद मामले का खुलासा है। पुलिस ने मामले में धारा 420 के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!