
प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष अरुण साव एक दिवसीय खरसिया विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे.. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा… साव ने कहा कि प्रदेश में सरकार बदलने के बाद से अराजकता बढ़ गई है.. लोग इस सरकार से त्रस्त हो गए हैं और इसी का नतीजा है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को बहुमत के साथ सरकार में लाएगी…
उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के राम विचार नेताम को अगला सीएम बताये जाने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि पार्टी का नेतृत्व संसदीय बोर्ड तय करता है.. इस बात का निर्णय भी संसदीय बोर्ड करेग..

दरअसल भाजपा प्रदेश में अपनी चुनावी तैयारी के तहत प्रत्येक विधान सभा मे सम्मेलन कर रही है.. जिसमे पार्टी के सांसद व विधायको को जिम्मेदारी सौपा गया है.. इसी कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मंत्री रामसेवक पैंकरा, गिरधर गुप्ता सहित अन्य प्रदेश स्तरीय नेता आज से दो दिवसीय खरसिया विधान सभा के विभिन्न गांवों में आयोजित सम्मेलन व कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होने पहुंचे है.. खरसिया विधान सभा के ग्राम तिलगी से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ.. खरसिया विधानसभा प्रवास पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि ये चार साल भ्रष्टाचार व कुशासन का रहा है.. हर मोर्चे पर कांग्रेस सरकार विफल रही है..

सरकार ने छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बना दिया है.. माफिया का गढ़ बना दिया है.. वही पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने रामविचार नेताम को अगला सीएम कहने के विषय मे पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी का नेतृत्व संसदीय बोर्ड तय करता है.. इस बात का निर्णय भी संसदीय बोर्ड करेग.. आजादी से आज तक खरसिया विधानसभा में भाजपा के नही जितने के विषय मे अरुण साव ने कहा कि इस बार भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प कर लिया है कि 2023 में खरसिया विधानसभा चुनाव में भी कमल खिला कर इतिहास रचेंगे…

साहब की गैरहाजिरी चर्चा में…
लोगों में के मध्य जमकर हो रहा है कानाफूसी साहब प्रदेश अध्यक्ष के विधानसभा क्षेत्र आगमन पर कहीं के कार्यक्रम में नज़र नहीं आए कार्यक्रमों से दूरी रहने का कारण ढूंढ रहे है लोग? वहीं कुछ लोग साहब के कार्यक्रम से दूरी को लेकर अपने अपने स्वाद अनुसार मिर्च मसाला के साथ चटकारे लगा रहे…




