खरसिया

देवी की महाआरती आज, 51 जोड़ी करेंगे महा आरती

देवी की महाआरती आज, 51 जोड़ी करेंगे महा आरती

(सांकेतिक फोटो )
नव दुर्गा पूजा उत्सव समिति हमालपारा में बुधवार को महा आरती का आयोजन किया गया है जिसमें 51जोडे एक साथ देवी मां दुर्गा की आरती करेंगे। जिसके लिए मां देवी के भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

हमालपारा खरसिया में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नव दुर्गा पूजा उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। भव्य पंडाल बनाकर आकर्षक सजावट के साथ देवी मां की प्रतिमा स्थापित कर दोनों समय विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की जा रही है। इसी तारतय में बुधवार रात्रि में महा आरती का आयोजन पूजा उत्सव समिति के द्वारा किया गया है। इस महा आरती में 51 जोड़े एक साथ देवी मां की आरती पूजा करेंगे। महा आरती को लेकर जोरदार तैयारियां की जा रही हैं साथ ही देवी भक्तों में इसके लिए खासा उत्साह नजर आ रहा है। महा आरती में जोड़ों को अपने घर से थाली लानी होगी जबकि दिया पूजा उत्सव समिति द्वारा ही प्रदाय किया जाएगा।

संगीतमय आरती से हो रही पूजा

नव दुर्गा पूजा उत्सव समिति हमालपारा में इस वर्ष संगीत में आरती भी कराई जा रही है जिसकी नगर एवं आसपास चर्चा है। वाद्य यंत्रों के साथ संगीत कलाकार सुर में मां देवी की आरती का पठन करते हैं, इस संगीतमय आरती से भक्तों को देवी मां की पूजा अर्चना में विशेष अभिरुचि भी जागृत हो रही है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!