ख़बरें जरा हटकरविविध खबरें

तुलसी को ऐसे ही नहीं कहा जाता है ‘जड़ी-बूटियों की रानी’, इन रोगों में होता है जबरदस्त फायदा

तुलसी को ऐसे ही नहीं कहा जाता है ‘जड़ी-बूटियों की रानी’, इन रोगों में होता है जबरदस्त फायदा


भारत में तकरीबन-तकरीबन हर घर में तुलसी (Tulsi) का पौधा आपको मिल जाएगा। तुलसी का पौधा धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे न सिर्फ घरों में लगाया जाता है, बल्कि इनकी पूजा भी की जाती है। एक तरफ जहां यह पूजनीय है, वहीं यह स्वास्थ्य ( Health) के लिए भी यह बहुत लाभकारी है।
तुलसी में औषधीय गुण होता है। तुलसी के पत्ते हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। रोजाना तुलसी के पत्तों का सेवन से हम कई तरह की बीमारियों (Disease) से बच सकते हैं। यह न सिर्फ गले की खराश को दूर करता है, बल्कि इसके जरिए आप कई तरह की अन्य बीमारियों को भी दूर किया जा सकता है।
इन बीमारियों से दूर रखता है तुलसी…
– बदलते मौसम में अगर आपको सर्दी जुकाम हो गई है तो आप तुलसी की पत्तियों को चाय में उबालकर पीएं। तुलसी की पत्तियां कफ साफ करने में मदद करती हैं। तुलसी के पत्तों को चबाने से खांसी और नजले से राहत मिलती है।
– बुखार होने की स्थिति में तुलसी का अर्क निकालकर पीने से तत्काल राहत मिलती है।
– गले में खराश होने पर तुलसी के पत्तों की चाय बनाकर पीनी चाहिए। साथ ही आप तुलसी के पानी से गरारा करें। बच्चों में बुखार, खांसी और उल्टी जैसी सामान्य समस्याओं में तुलसी बहुत फायदेमंद है।
– तुलसी गुर्दे के लिए लाभदायक होता है। यदि किसी के गुर्दे में पथरी हो गई हो तो उसे शहद में मिलाकर तुलसी के अर्क का नियमित सेवन करना चाहिए। छह महीने में फर्क दिखेगा।
– तुलसी हृदय रोगों को दूर रखने में मददगार है। यह खून में कोलेस्ट्राल के स्तर को घटाती है।
– तुलसी का नियमित सेवन करने से मलेरिया के इंफेक्शन होने का खतरा भी कम हो जाता है।
– तुलसी की पत्तियों की मदद से तनाव को भी कम किया जा सकता है। तनाव को खुद से दूर रखने के लिए कोई भी व्यक्ति तुलसी के 12 पत्तों का रोज दो बार सेवन कर सकता है।
– तुलसी के पत्तों में भरपूर मात्रा में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। अगर आप रोजाना तुलसी के रस का सेवन करते हैं तो यह आपके तनाव और डिप्रेशन के लेवल को कम करने में मदद करता है।
– तुलसी की चाय का सेवन करने से तनाव और टेंशन दूर रहता है।
– रोजाना तुलसी की चाय का सेवन करने से पाचनक्रिया दुरुस्त रहती है और कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
– रोजाना सुबह खाली पेट में एक कप तुलसी की चाय पीते हैं तो इससे आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है।
– तुलसी की चाय पीने से वजन कंट्रोल में रहता है।
– तुलसी की चाय का सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर से भी बचाव होता है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!