
खरसिया/रायगढ़। एनएच-49 स्थित सेन्द्रीपाली चौक चपले में CG 04 PB 6675 वाहन अस्वस्थ अवस्था में सड़क पर बीच तिराहे पर खड़ा होने से यातायात प्रभावित हो रहा है। इससे रायगढ़ से खरसिया तथा नहरपाली से खरसिया की ओर आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार लंबे समय से वाहन सड़क तिराहे पर खड़ा है, जिससे जाम जैसी स्थिति बन रही है। जिम्मेदार विभागों द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नहीं किए जाने से दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है। क्षेत्रवासियों ने शीघ्र व्यवस्था सुधारने की मांग की है।



