जनसम्पर्क
कोरोना संक्रमण के कारण 10 अप्रैल को होने वाली नेशनल लोक अदालत स्थगित

कोरोना संक्रमण के कारण 10 अप्रैल को होने वाली नेशनल लोक अदालत स्थगित

जशपुरनगर –सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर अमित जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 अप्रैल 2021 को होने वाली नेशनल लोक अदालत कोरोना वायरस के बढ़ते हुए खतरे कोे देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार स्थगित की गई है। अतः उक्त दिनांक को किसी पक्षकार को जषपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव एवं बगीचा न्यायालय आने की आवश्यकता नहीं है।
किसी पक्षकार को 10 अप्रैल को उपस्थिति बाबत नोटिस भी मिला है तो उसे भी जशपुर कुनकुरी,पत्थलगांव एवं बगीचा न्यायालय आने की आवश्यकता नहीं है। जिंदल ने बताया कि किसी भी प्रकार का प्री-लिटिगेशन प्रकरण भी किसी विभाग को उक्त तिथि की नेशनल लोक अदालत के लिए पेश करने की आवश्यकता नहीं है।



