खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

जेएसडब्ल्यू हादसा, वरिष्ठ अधिकारी की उपचार के दौरान मौत

जेएसडब्ल्यू हादसा, वरिष्ठ अधिकारी की उपचार के दौरान मौत
जेएसडब्ल्यू मोनेट इस्पात मृतक अधिकारी को देगा 64 लाख मुआवजा
अंतिम संस्कार के लिए तत्काल दिए 50 हजार रुपये
रायगढ़। जेएसडब्ल्यू मोनेट इस्पात में रविवार को हुए हादसे में गंभीर रूप से झुलसे अधिकारी शंकर कटवार की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। अधिकारी की अकाल मृत्यु के बाद प्रबंधन की ओर से मृतक के परिजनों को 64 लाख रुपये दिए जाने की बात कही है। इसके अलावा तत्काल सहायता के बतौर मृतक के परिजनों को 50 हजार दिए जाने का दावा किया है।
कंपनी प्रबंधन द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार जेएसडब्ल्यू प्लांट में हुए हादसे में घायल सहायक प्रबंधक शंकर कटकवार का रायपुर कालडा अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके मृत्यु के पश्चात अंतिम संस्कार के लिए कंपनी ने मृतके के परिजनों को तत्काल सहायता राशि के रूप में 50 हजार रुपये मुहैया कराए हैं वहीं अन्य वितीय सहायता के रूप में उन्हें 64 लाख मिलेंगे।
दरअसल गुरुवार को घायलों के बेहतर इलाज के लिए हादसे में जख्मी सभी पांच लोगों को एयर एंबुलेंस की सहायता से रायपुर से मुंबई ले जाया जा रहा था। इस दौरान कटकवार की हालत बिगड़ गई जिसे देखते हुए उन्हें वापस रायपुर कालडा अस्पताल में ही दाखिल कराना पड़ा, जहां आज सुबह उनका देहांत हो गया। दो अन्य जख्मी अधिकारी शिव साहु और मधुकर रावते एयर एंबुलेंस से मुंबई पहुंच गए हैं, उन्हें नेशनल बर्न अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। वहीं अन्य दो लोगों को भी दोपहर तक मुंबई भेज दिया गया।
प्रबंधन के अनुसार कर्मचारियों का बेहतर इलाज ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हादसे के बाद जहां तत्काल बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से सभी पांच लोगों को रायपुर भेज दिया गया, वहीं उन्हें अब मुंबई स्थित देश के नामचीन नेशनल बर्न हॉस्पीटल में शिफ्ट किया जा रहा है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!