रायगढ़

गणतंत्र दिवस के अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल करेंगे ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस के अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल करेंगे ध्वजारोहणरायगढ़, 25 जनवरी 2020/ 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय रायगढ़ के मिनी स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और रोजगार, कौशल विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, खेल और युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल प्रात: 09 बजे ध्वजारोहण करेंगे एवं संयुक्त परेड की सलामी लेंगे।
गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह प्रात:09 बजे मिनी स्टेडियम में शुरू होगा। ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री पटेल राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगे। इसके पश्चात वे कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ संयुक्त परेड का निरीक्षण करेंगे। मुख्य अतिथि द्वारा इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा एवं मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी। तत्पश्चात स्कूली विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति एवं झांकियों का प्रदर्शन होगा। गणतंत्र दिवस समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित करेंगे।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!