खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज खरसिया ने किया छोटे नोटों का वितरण

खरसिया। नगर में छोटे नोटो की कमी को लेकर छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज खरसिया ने विभिन्न बैंकों से मांग की थी कि बाजार में छोटे नोटो का वितरण किया जावें, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए स्टेट बैंक ऑफ खरसिया ने चैम्बर को 4 लाख रुपए के छोटे नोट उपलब्ध कराया, जिसे आज 28 अगस्त को खरसिया चेम्बर के संरक्षक अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में वितरण किया गया। उन्होंने बताया की नोट वितरण कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।

उपरोक्त नोट वितरण कार्यक्रम में खरसिया चेम्बर अध्यक्ष रामनारायण संटी सोनी, सचिव जयप्रकाश अग्रवाल (जेपी हमालपारा), नरेश गोयल (ओम ज्वेलर्स), उपाध्यक्ष युगल किशोर रावलानी एवं अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!