
खरसिया। नगर के नए बस स्टैंड के पास सुरेश कुमार अग्रवाल का मकान है। जो लगभग 03 – 04 साल से नागपुर में रहते है। जिनका परिवार के अन्य सदस्य खरसिया में ही रहता है।
सुरेश का भाई प्रदीप कुमार अग्रवाल ने खरसिया चौकी में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया की, उक्त मकान में लॉकडाउन से पहले कमलेश राठौर एकाउंटेंट वहाँ दिन मे रहता था और रात मे चालक प्रियेश यादव मकान की देखभाल करता था। मकान की चाबी को स्टाफ लोग नरेश अग्रवाल से लेते थे। लॉकडाउन होने के कारण ये दोनो काम पर नहीं आ रहे थे, इस कारण से मकान सुना हो गया था। मकान की एक चाबी मेरे पास दुसरी चाबी नरेश कुमार अग्रवाल के पास रहती थी। मै चार-पाँच दिन के अंतराल में मकान की देखभाल के लिये आना-जाना करता था। दिनांक 29.04.21 को दिन में 11:00 बजे मकान की देखभाल के लिये गया था। ताला खोलकर देखा सब ठीक था। दिनांक 30.04.21 को करीब 05 बजे, बड़े भाई सुरेश कुमार अग्रवाल का फोन आया कि मकान में चोरी हो गई है तब मै वहाँ जाकर देखा तो बाहर गेट मे ताला लगा हुआ था। उसको मै चाबी से खोला फिर अंदर गया तो पहले कमरे मे लगे दरवाजा का कुंदा टुटा उखडा हुआ था, कमरे मे जाकर देखा तो सामान बिखरा था। चार कमरो के आलमारियाँ खुली थी, कपडे बिखरे पडे थे। एक आलमारी मे 100 रू एवं 500 रू का नोट, कुल लगभग 30 हजार रू० था। चेक करने पर आलमारी में नही था। दिनांक 30.04.21 की दरमियानी रात करीब 01:00 बजे से सुबह 04:00 बजे के बीच अज्ञात चोर मकान का दीवाल फादकर मकान में लगे ताला के कुंदे को उखाडकर उक्त रकम को चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट खरसिया चौकी में की गई है।
वही खरसिया पुलिस मामले कि सूचना उपरांत अपराध दर्ज कर विवेचना में ले संदेहीयो से पुछताक्ष किए जा रहे हैं




