
खरसिया।सूर्य उपासना के महापर्व मकर संक्रांति के अवसर पर अखिल भारतीय अघरिया समाज इकाई खरसिया के अध्यक्ष हेमन्त कुमार पटेल ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की नई किरण लेकर आए।
समाज के सचिव सह मीडिया प्रभारी नरेन्द्र पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि मकर संक्रांति जैसे पर्व सामाजिक समरसता, सकारात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज को एकजुट रहने और परंपराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है।




