छत्तीसगढ़रायगढ़

राज्य के कई IAS अफसरों का हुआ तबादला,रायगढ़ नगर निगम के आयुक्त एस जयवर्धन के स्थान पर संबित मिश्रा होंगे नए आयुक्त…

रायपुर। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 17 आईएएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है। जारी आदेश में कई जिलों के आयुक्त, एसडीएम व कलेक्टरों का भी नाम शामिल है।

एस. जयवर्धन, भाप्रसे (2014), आयुक्त, नगर पालिक निगम, रायगढ़ को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, जिला – मोहला-मानपुर-चौकी के पद पर पदस्थ किया गया है।जगदीश सोनकर, भाप्रसे (2013), संयुक्त सचिव, वन विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी,जिला-खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के पद पर पदस्थ किया गया है। पीएस ध्रुव, भाप्रसे (2013), संयुक्त सचिव, समाज कल्याण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संयुक्त सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी,जिला-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!