
खरसिया। ग्राम गुरदा की महिला स्व सहायता समूहों ने बैंक मित्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं। समूहों का कहना है कि बैंक से लिए गए तीन लाख रुपये के ऋण की अदायगी के लिए बैंक मित्र को राशि सौंपी गई थी, लेकिन उक्त राशि बैंक में जमा नहीं कराई गई।
महिला स्व सहायता समूह के अध्यक्ष और सदस्यों के अनुसार, समय पर लोन भुगतान के बावजूद बैंक रिकॉर्ड में कर्ज बकाया दर्शाया जा रहा है। जांच करने पर यह संदेह गहराया कि बैंक मित्र द्वारा जमा की जाने वाली राशि का गबन किया गया है।

शिकायत और कार्यवाही की मांग
इस मामले को लेकर महिला स्व सहायता समूह के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने खरसिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में बैंक मित्र के खिलाफ अमानत में खयानत का आरोप लगाते हुए वैधानिक कार्यवाही की मांग की गई है।




