ख़बरें जरा हटकरविविध खबरें

रायगढ़ में खाई में गिरी बस, 13 की मौत,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शनिवार तड़के एक बस के खाई में गिर गई। दिल दहला देने वाले इस हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार हादसा पुणे-रायगढ़ सीमा पर सुबह 4:30 बजे हुआ। बस पुणे के पिंपल गुराव से गोरेगांव जा रही थी। हादसे के वक्त बस में 41 यात्री सवार थे। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

रायगढ़ के एसपी सोमनाथ घार्गे ने बताया, रायगढ़ के खोपोली इलाके में बस के खाई में गिरने से सात लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक घायल हो गए। राहत और बचाव कार्य जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिस स्थान पर दुर्घटना हुई, उसके पास सड़क के किनारे एंबुलेंस और पुलिस वाहन खड़े देखे गए।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!