छत्तीसगढ़रायगढ़

क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बारिश से तापमान में आई कमी,गर्मी से राहत…

रायगढ़ गौरतलब हो कि विगत 15 दिनों से जिले में बारिश बंद हो गई थी, जिससे तेज धूप व उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया था, लेकिन इन दिनों एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण पूर्व झारखंड और उसके आसपास के क्षेत्र के ऊपर स्थित है तथा ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किमी ऊंचाई पर बना हुआ है।

इसके साथ ही एक एक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी तक स्थित है, जिसके चलते जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में विगत तीन दिनों से रूक-रूक कर हल्की से मध्यम वर्षा हो रही है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अभी अगले दो दिनों तक मौसम इसी तरह से रहेगा।

साथ ही जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में वज्रपात भी होने की संभावना है। वहीं गुरुवार को पूरे दिन बादल छाए रहा तथा दोपहर बाद तेज गर्जना के साथ अच्छी बारिश हुई, इसके साथ ही चक्रवात के चलते जिले में पूरी रात हल्की बारिश का दौर जारी रहा, जिसके चलते अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आ गई है, जिससे लोगों को गर्मी व उसम से काफी राहत मिली है। ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि आगले दो दिनों के बाद ही मौसम साफ होगा, जिसके बाद तापमान वृद्धि होने की संभावना है।

विगत तीन दिनों से हो रही रूक-रूक कर बारिश के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट आ गई, जिससे गर्मी व उसम से राहत मिली है। साथ ही अभी और दो दिनों तक जिले में अच्छी बारिश के साथ वज्रपात होने की संभावना व्यक्ति की गई है।

जिले में 1104.9 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

चालू वर्षा मौसम में रायगढ़ जिले में 21 सितम्बर तक 1104.9 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 17.6 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 1104 मिली मीटर, पुसौर में 1182.8, खरसिया में 913.4, घरघोड़ा में 1091.5, तमनार में 1060, लैलूंगा में 1121.4, मुकडेगा में 1229.8, धरमजयगढ़ में 1198.2, छाल में 949 एवं कापू में 1198.9 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!