देश /विदेश

गुलाम नबी आजाद बोले- हमारी प्राथमिकता कांग्रेस की जीत, हम चुनाव प्रचार करने को तैयार

कांग्रेस में मचे उथल-पुथल के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. मुझे या मेरे साथियों को जहां भी पार्टी या उम्मीदवार की ओर से आमंत्रित किया जाएगा, वहां प्रचार करने जाएंगे.

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए आजाद ने कहा, ‘राज्यों के आगामी विधानसभा चुनाव (4 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश) में कांग्रेस पार्टी की जीत ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है. मुझे जहां भी पार्टी या व्यक्ति द्वारा आमंत्रित किया जाएगा, वहां प्रचार करने जाऊंगा.’

पिछले दिनों राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल पूरा करने वाले गुलाम नबी आजाद लंबे समय से कांग्रेस में आंतरिक चुनाव समेत कई मसलों पर सुधार को लेकर लगातार मुखर हैं और अभियान चला रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें या उनके साथियों को पार्टी या उम्मीदवार की ओर से चुनाव प्रचार के लिए बुलाया जाता है तो वे चुनाव प्रचार के लिए जाने को तैयार हैं.

जी-23 के अहम सदस्य

गुलाम नबी आजाद जी-23 के अहम सदस्य हैं. पिछले साल बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जी-23 के नेताओं ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर कांग्रेस के पूर्णकालिक अध्यक्ष और संगठन के चुनाव कराने को लेकर की मांग उठाई थी.

बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के जोर के बीच गुलाम नबी आजाद की अगुवाई में जी-23 नेताओं में से 8 नेताओं ने जम्मू में बैठक कर साफ-साफ कहा कि वो कांग्रेस के साथ हैं, लेकिन पार्टी के मौजूदा हालात मंजूर नहीं हैं. हालांकि जी-23 नेताओं की बैठक की टाइमिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

आजाद के अलावा जी-23 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, विवेक तनखा, कपिल सिब्बल, मनीष तिवारी और अखिलेश सिंह जैसे नेता शामिल हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!