Uncategorised

खरसिया: पझर के बांस बाड़ी में भीषण आग,रिहायशी इलाकों में फैलने की आशंका…

सुनील पटेल @नंदेली।खरसिया विधानसभा क्षेत्र के पझर गांव स्थित बांस बाड़ी में सोमवार को अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि आसपास के रिहायशी इलाकों तक फैलने की आशंका बन गई है। स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।

फाइल फोटो

इससे पहले भी इसी क्षेत्र में आग की घटनाएं हो चुकी हैं,बाड़ी के आस-पास के आशियाने जलकर खाक हो गए थे। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए खरसिया विधायक उमेश पटेल स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन को आग पर काबू पाने के निर्देश दिए और स्थानीय निवासियों को धैर्य बंधाया।

विधायक पटेल ने कहा कि समय रहते अगर आग पर नियंत्रण नहीं पाया गया, तो जन-धन की भारी हानि हो सकती है। प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से संयम बनाए रखने और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। आग बुझाने के लिए दमकल वाहन और वन विभाग की टीमों को लगाया गया है।

स्थिति पर नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!