छत्तीसगढ़रायगढ़

चुनौतियों से निपटने सकारात्मक सोच और ऊंचा मनोबल है जरूरी-कलेक्टर श्रीमति रानू साहू

निरीक्षण में बाल सदन पहुंची कलेक्टर श्रीमती रानू साहू

सुविधाओं के लिए अधिकारियों को दिया निर्देश

रायगढ़।कलेक्टर श्रीमती रानू साहू आज शाम चक्रधर बाल सदन के निरीक्षण में पहुंची। यहां उन्होंने निवासरत बच्चों से मुलाकात की तथा भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां बच्चों को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं तथा मांगों के आधार पर अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि यहां बच्चों को उनके सर्वांगीण विकास के लिए सारी जरूरी सुविधाएं मुहैय्या कराना हमारी जिम्मेदारी है।

उन्होंने बच्चियों से बात करते हुए उनके पढ़ाई लिखाई और खान पान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चियों से कहा जीवन नींव तैयार करने में पढ़ाई की सबसे मजबूत भूमिका होती है। अच्छे से पढ़ाई कर आप जीवन में सभी लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में कई बार चुनौतियों से निराशा के भाव मन में आते हैं। लेकिन हमे सकारात्मक तरीके से इन चुनौतियों से निपटना है। इसके लिए हमेशा आपको अपना मनोबल ऊंचा रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आप सभी में सामर्थ्य की कमी नहीं। अनुशासन से किए गए निरंतर प्रयासों से सफलता जरूर हासिल होगी।

कलेक्टर श्रीमती साहू ने बच्चियों से उनकी हॉबीज को लेकर बात की। उन्होंने बच्चों को सबेरे एक्सरसाइज और जुंबा कराने के लिए कहा। जिससे बच्चे दिनभर की एक्टिविटीज के लिए तरोताजा रहें। उन्होंने बच्चों को मनोरंजक और ज्ञानवर्धक मूवीज दिखाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बच्चियों को विशेष रूप से गुड टच बैड टच के बारे में जागरूक करने के लिए कहा। इससे संबंधित शिकायत किसी भी बच्ची के द्वारा आने पर तत्काल सख्त कार्यवाही करने के निर्देश उन्होंने दिए। इस दौरान उन्होंने बच्चों को चॉकलेट भी बांटे। उन्होंने आगामी दीपावली पर्व में बच्चों के लिए नए कपड़ों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती साहू ने भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने रसोई घर और डाइनिंग का निरीक्षण किया और रसोइयों से बात की। उन्होंने मेनू अनुसार नाश्ता और भोजन बच्चों को देने के लिए कहा। उन्होंने बच्चों के शयनकश का भी निरीक्षण किया। वहां वेंटिलेशन को कमी मिलने पर तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। परिसर के भीतर पेड़ कटाई के बाद अवशेष बचे थे उसे तत्काल साफ करवाने के निर्देश नगर निगम आयुक्त को दिए। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से कंप्यूटर ट्रेनिंग देने की व्यवस्था के निर्देश भी दिए।इसके साथ ही उन्होंने भवन में आवश्यक मरम्मत कार्य का एस्टीमेट तैयार करवाने के लिए भी कहा।

इस दौरान एसडीएम रायगढ़ गगन शर्मा, ट्रस्ट मैनेजर रूपाली रवानी सहित चक्रधर बाल सदन के अन्य स्टाफ व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे…

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!