गरियाबंदजिला परिक्रमा

दुर्लभ वन्य जीव पेंगोलिन का अंतर्राज्यीय तस्कर को गरियाबंद पुलिस के गरिफ्त में …

दुर्लभ वन्य जीव पेंगोलिन का अंतर्राज्यीय तस्कर को गरियाबंद पुलिस ने किया गरिफ्तारगरियाबंद जिले में पुलिस द्वारा तस्करो के खिलाफ लगातार की जा रही है कार्यवाहियां।सिनापाली उडिसा के तस्कर जीवत पेंगोलिन सहित पकड़ा गया । विगत दिनों तेन्दुये की खाल सहित आरोपी को पकड़ने मे मिली थी बड़ी सफलता। गांजा, शराब एवं हीरा तस्करों के विरूद्ध हो रही है लगतार कार्यवाहियां।पुलिस अधीक्षक ने मैनपुर पुलिस टीम को किया 5 हजार रूपये से पुरस्कृत। ग्राम कुलहाड़ीघाट के पास से आरोपी को वन्य जीव सालखपरी (पेंगोलिन) के साथ किया गिरफ्तार।गरियाबंद -दिनांक 26.06.2020 को पुलिस अधीक्षक गरियाबंद को मुखबीर से मिली सूचना पर मैनपुर थाना प्रभारी को एक टीम गठीत कर कार्यवाही करने का निर्देश दिये। निर्देश पर थाना प्रभारी मैनपुर द्वारा पुलिस टीम बनाकर मिली सूचना के अधार पर ग्राम कुलहाड़ीघाट के पास एक व्यक्ति जो सफेद टी-शर्ट काला फुल पैंट पहने एक जुट के बोरे में सालखपरी (पेंगोलिन) रखा है बिक्री करने के लिए ग्राहक का ईतजार कर रहा है। उक्त व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा पुछताछ करने एवं तलाशी करने पर एक जुट के बोरे में रखे अवैध रूप से खालखपरी (पेंगोलिन) को बरामद किया गया ।उस व्यक्ति से नाम पता पुछने पर अपना नाम पीताम्बर कटा पिता शंकर कटा उम्र 28 वर्ष ग्राम घुचागुड़ा वार्ड नम्बर 06 थाना सिनापाली जिला नुवापाड़ा (उड़िसा) का रहने वाला बताया जिसे मैनपुर पुलिस द्वारा विधिवत समक्ष गवाहन पर अपराध क्रमांक 43/20 धारा- 9,20,39(1 (क)50)(क)51वन्य प्राणी संरक्षण अधि0 1972 के तहत गिरफ्तार किया गया।
गरियाबंद पुलिस कप्तान भोजराम पटेल के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अवैध रूप से हो रहे गांजा, शराब एवं हीरा तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए दिये थे निर्देश जिसके परिपालन में थाना प्रभारियों द्वारा अलग-अलग थानों में गांजा, शराब एवं हीरा एवं वन्य जीव के क्षेत्र में लगातार कार्यवाही की जा रही है। उसी क्रम में विगत दिनों तेन्दुये की खाल सहित आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता के बाद थाना मैनपुर पुलिस द्वारा दुर्लभ वन्य जीव पेंगोलिन को अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस कप्तान पटेल ने मैनपुर पुलिस को खालखपरी (पेंगोलिन) को बरामद किये जाने पर 05 हजार रूपये से किया पुस्कृत।जिले के पुलिस कप्तान पटेल ने कहा की अवैध रूप से जिले में हो रहे गांजा, शराब, जुआ, सट्टा, हिरा एवं वन्य जीव के तस्कर के विरूद्ध इसी प्रकार कार्यवाही लगतार जारी रहेगा।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!