
अर्चना ने बताया कि इससे पहले भी वह बहुत से माॅडलिंग शो में जा चुकी है जिसमें दिवा रायगढ़ का टाईटल भी उन्होंने जीता है। इसके अलावा फोटोजेनिक मिस इंडिया का टैग भी उन्हें मिल चुका है। घर का काम और उसके बाद के साथ-साथ फैशन शो जैसे बड़े आयोजन में सफलता अर्जित करना उनकी प्रतिभा और कड़ी मेहनत को दर्शाता है। दिल्ली में हो रहे इस बड़े आयोजन में पूरे देश से सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया था,उन सभी लोगो से आगे निकल कर सेकंड रनरअप का अवार्ड जीतना अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है,जिसको अपनी कड़ी मेहनत से और टैलेंट के जरिए हासिल किया है,जिससे पूरा रायगढ़ ही नही अपितु पूरा छत्तीसगढ़ का नाम राजधानी में हुआ।




