बाबरी मस्जिद विध्वंस पर आज ऐतिहासिक फैसला, आडवाणी, उमा और जोशी को हो सकती है 5 साल तक की सजा

उत्तर प्रदेश में बाबरी विध्वंस केस में आज लखनऊ में स्पेशल सीबीआई कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। सुनवाई को दौरान कोर्ट ने सभी 32 आरोपियों को उपस्थित होने के लिए कहा गया है। सुनवाई से पहले अदालत परिसर में सुरक्षा बढ़ाई गई। साल 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद गिरने के बाद फैजाबाद में दो मामले दर्ज हुए थे। एक एफआईआर कार सेवकों के खिलाफ थी तो दूसरी संघ परिवार के कार्यकर्ताओं समेत आडवाणी, जोशी, तत्कालीन शिवसेना नेता बाल ठाकरे, उमा भारती आदि के खिलाफ थी। 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में विवादित ढांचे की अनदेखी से संबंधित है। सुप्रीम कोर्ट ने लगभग तीन दशक पुराने मामले में अपना फैसला सुनाने के लिए ट्रायल कोर्ट की समय सीमा 30 सितंबर तय की थी।
बाबरी मस्जिद विध्वंस पर फैसला आज लाइव
इस केस में एल के आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, विनय कटियार, साध्वी ऋतंभरा, समेत 5 को पांच साल की सजा हो सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, भाजपा सांसद साक्षी महाराज और तत्कालीन अयोध्या के जिला मजिस्ट्रेट आर.एन. श्रीवास्तव को 3 साल की सजा
बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में आरोपी साध्वी ऋतम्बरा, साक्षी महाराज और चंपत राय आज सुनवाई के लिए लखनऊ की विशेष सीबीआई अदालत पहुंचे।
लखनऊ की विशेष सीबीआई अदालत के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई।
फैसले के ऐलान के बाद कुछ आरोपी विनय कटियार, धरमदास, वेदांती, लल्लू सिंह, चंपत राय और पवन पांडे लखनऊ पहुंच गए हैं।
लखनऊ में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में जल्द ही फैसला सुनाएगी।




