छत्तीसगढ़

प्रदेश की पहली महिला IPS अंकिता शर्मा का SP पद पर हुआ प्रमोशन

रायपुर। प्रदेश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा (Ankita sharma) का एसपी पद पर प्रमोशन किया गया है। पुलिस हेडक्वार्टर में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने स्टार लगाकर अंकिता शर्मा को प्रोन्नति की बधाई दी।

बता दें कि 2018 बैच की महिला आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा अब तक बस्तर में एंटी नक्सल ऑपरेशन अभियान की कमान संभाल रहीं थी। अब उन्हें छत्तीसगढ़ के नवसृजित जिले खैरागढ़ गंडई छुई खदान का ओएसडी पुलिस बनाया गया है। 17 अप्रैल 2022 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ गंडई छुई खदान को नये जिले में रुप में घोषणा की थी। अब महिला आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा इस जिले की पहली पुलिस अधीक्षक होंगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!