छत्तीसगढ़रायगढ़

नंदेली- नवरंगपुर के आगे काँटाहरदी सड़क पर ट्रैक्टर और बाईक भी भीषण टक्कर…एक युवक की मौत,साथी गंभीर    

फाईल फोटो
रायगढ़। बुधवार शाम कांटाहरदी में ट्रैक्टर और मोटर सायकल भिड़ने से डभरा के एक युवक की मौके पर जान चली गई। वहीं, उसके घायल साथी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बेलगाम रफ्तार के कहर का यह मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर नंदेली-नौरंगपुर से आगे ग्राम कांटाहरदी में बुधवार देर शाम तकरीबन साढ़े 07 बजे लोगों के होश उस वक्त उड़ गए,जब ट्रैक्टर और मोटर सायकिल आमने-सामने जा भिड़ी। इस दुर्घटना में बाईक के क्षतिग्रस्त होते ही उसमें सवार दो युवक इस कदर गिरे कि शरीर के बाहरी के अलावा अंदरूनी भागों में गंभीर चोटें आने से जीवन और मृत्यु के बीच चन्द सांसें गिनते ही एक ने दम तोड़ दिया तो उसका साथी बुरी तरह घायल है। राहगीरों ने मौके की नजाकत को भांप 112 नंबर डायल कर इसकी सूचना दी तो एम्बुलेंस से दोनों को केजीएच ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने प्राथमिक जांच में एक को मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि मृतक चाम्पा-जांजगीर जिले के डभरा थानांगर्गत ग्राम बिनोधा का रहने वाला मिथिलेश टंडन आत्मज रामलाल (24 वर्ष) है तो घायल भी उसी गांव का अजीत तिग्गा पिता नत्थू है। बहरहाल, घायल के बयान के आधार पर कोतरा रोड पुलिस अब ट्रैक्टर चालक के खिलाफ भादंवि की धारा 279, 337, 304 ए के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!