खरसियाछत्तीसगढ़राजनीतीरायगढ़

खरसिया कांग्रेस में नेतृत्व का नया अध्याय…

सुनील शर्मा और मनोज गवेल को मिली संगठन की कमान…

खरसिया। शहीद नंद कुमार पटेल की कर्मभूमि खरसिया में कांग्रेस संगठन ने एक नई दिशा की ओर कदम बढ़ाया है। पार्टी ने शहर इकाई की जिम्मेदारी सुनील शर्मा को और ग्रामीण क्षेत्र की कमान अनुभवी कार्यकर्ता मनोज गवेल को सौंपकर संगठनात्मक सुदृढ़ता का स्पष्ट संकेत दिया है। यह नियुक्तियाँ केवल पदभार परिवर्तन नहीं बल्कि जमीनी राजनीति को नई ऊर्जा देने का प्रयास  मानी जा रही हैं।

छत्तीसगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी नवनियुक्त साथियों को शुभकामनाएं।

हमें उम्मीद है कि आप सभी जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाएंगे और संगठन को नई ऊर्जा देंगे।



कांग्रेस पार्टी नेतृत्व द्वारा जिला और ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करने की चल रही कवायद के तहत यह निर्णय लिया गया है। खरसिया विकासखंड में शहर और ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों में कांग्रेस की गतिविधियों को संतुलित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारियाँ तय की गई हैं। इससे स्पष्ट है कि संगठन अब रणनीतिक ढंग से स्थानीय नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में अग्रसर है।

सुनील शर्मा और मनोज गवेल वर्षों से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े रहे हैं। संगठनात्मक कार्यप्रणाली,जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय का उन्हें व्यावहारिक अनुभव है। यही कारण है कि वे केवल पदाधिकारी नहीं,बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच भरोसे का प्रतीक भी माने जाते हैं। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस खेमे में नई उम्मीद और सक्रियता का संचार हुआ है।

नई जिम्मेदारी के साथ दोनों नेताओं से अपेक्षा की जा रही है कि वे संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करें,जनसंपर्क अभियानों को धार दें और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद की कड़ी को और सुदृढ़ बनाएं। आने वाले राजनीतिक परिदृश्य में कांग्रेस की भूमिका को प्रभावशाली बनाने में यह नेतृत्व निर्णायक साबित हो सकता है।

कांग्रेस समर्थकों का मानना है कि क्षेत्रीय विधायक उमेश पटेल के साथ बेहतर ताल-मेल बनाकर सुनील शर्मा और मनोज गवेल संगठन को नई दिशा देंगे। पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।



नई जिम्मेदारी मिलने पर दोनों नेताओं को क्षेत्रवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से बधाइयाँ और शुभकामनाएँ मिली हैं। संगठन को मजबूत करने की उम्मीद के साथ खरसिया कांग्रेस अब एक नए अध्याय की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!