
ठेंगा दिखाते हुए सरपट दौड़ रहा औद्योगिक अपशिष्ट फैलाते उद्योग घरानों के वाहन…
शासन प्रशासन कोशिश कर तो रहा है वाहनों पर जीपीएस लगाना कर पर इसका उपाय कौन करेगा?
खरसिया। एनएच-49 सड़क पर चपले के आस-पास इन दिनों औद्योगिक अपशिष्ट (Industrial Waste) खुलेआम सड़क पर गिराते हुए भारी वाहनों की आवाजाही से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
बीते कुछ दिनों से यह देखा जा रहा है कि कुछ वाहन अपने औद्योगिक अवशेषों को बिना सुरक्षा मानक के सड़क किनारे अथवा बीच मार्ग पर ही गिराते हुए तेज़ रफ्तार से आगे बढ़ जाते हैं।
सड़क से गुजर रहे जिम्मेदार नागरिकों ने बताया कि अपशिष्ट में फिसलन और दुर्गंध होने के कारण इस मार्ग से गुजरना मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से रात के समय फिसलने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है।
स्थानीय निवासियों की मांग:
- सड़क पर फैले औद्योगिक अपशिष्ट की तुरंत सफाई कराई जाए।
- दोषी वाहन चालकों और संबंधित कंपनी के विरुद्ध पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त कार्यवाही की जाए।
- सड़क पर चेतावनी बोर्ड और सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था की जाए।
शासन प्रशासन द्वारा शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई, तो यह समस्या न केवल पर्यावरण प्रदूषण का कारण बनेगी, बल्कि गंभीर सड़क हादसों को भी जन्म दे सकती है।
https://youtu.be/skITyecSNpc?si=07ArD5G2U3w1YoEs



