
खरसिया।मयंक महोबियाने बताया कि शिक्षक नगर लुचकीपारा वार्ड क्र0 07 दुर्ग में रहता हूं। मेरी टोयोटा ग्लेन्जा गाडी क्रमांक CG 07 CL 8211 से मैं और मेरा ससुर विजय तंबोली,साढु भाई राहुल महोबिया, संध्या महोबिया व उनके दो छोटे बच्चे के साथ दुर्ग से रायगढ जा रहे थे।
https://youtu.be/i7p6jJlM_8A?feature=shared
गाडी को मैं चलाते ला रहा था। करीब 11:55 बजे एनएच 49 कुनकुनी वेदांता साइडिंग गेट नम्बर दो के पास पहुंचे ही थे

कि सामने तरफ से आ रही बलेनो नीले रंग का कार क्रमांक CG 13 AR 6633 के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए दुसरे गाड़ी को ओवरटेक करते हुए मेरे गाड़ी टोयोटा ग्लेन्जा क्रमांक CG 07 CL 8211 को सामने से जोर से ठोकर मारकर दुर्घटना करने से मेरी गाड़ी खेत में गिर गया।

गाड़ी में बैठे ससुर विजय तंबोली,संध्या महोबिया,राहुल महोबिया के हाथ पैर एवं मेरे दाहिने पैर के घुटना के पास चोट लगने से दर्द हो रहा है । बलेनो गाडी के चालक घटना के बाद गाड़ी छोड़कर भाग गया। घटना को सड़क में आने जाने वाले लोग देखे हैं एवं गाड़ी से हम लोगों को बाहर निकाले हैं।
लक्ष्मीपुर के सुरेश नाग अपने बलेनो कार क्रमांक CG 13 AR 6633 को चलाने के लिए बुलाने से समय समय पर कार को चलाता हूं। आज दिनांक 12.03.2024 को बलेनो कार क्रमांक CG 13 AR 6633 से सुरेश नाग के मेहमान को बैठाकर रायगढ से सक्ती जा रहा था। एनएच 49 चपले के पास करीब 12.00 बजे पहुंचा ही था सामने तरफ से सफेद रंग का टोयोटा ग्लेन्जा कार क्रमांक CG 07 CL 8211 के चालक द्वारा काफी तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते लाते हुए सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से ग्लेन्जा गाडी रोड के नीचे खेत में जा गिरा एक्सीडेंट से मेरे गाडी का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया एवं मुझे एक्सीडेंट से दाहिने हाथ के कोहनी के पास चोट लगने से दर्द हो रहा है। घटना को रोड में आने जाने वाले लोग देखे हैं।

खरसिया पुलिस ने मयंक महोबिया के बयान पर मंगलवार को CG 13 AR 6633 वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की जांच आरंभ कर दी है।





