अम्बिकापुरछत्तीसगढ़

 दिव्यांग की पढ़ाई के जज्बे को देखते हुए कलेक्टर ने दिया लैपटॉप

अंबिकापुर । कलेक्टर संजीव कुमार झा से शुक्रवार को एक दिव्यांग लड़की कलेक्ट्रेट मिलने पहुंची। उसने बताया कि वह बीएड की पढ़ाई जगदलपुर से कर रही है किंतु लैपटॉप ना होने की वजह से उसे पढ़ाई में कई समस्याएं उत्पन्न हो रही है। अपनी पढ़ाई आगे सुचारू रूप से करने के लिए उसे लैपटॉप की आवश्यकता है। कलेक्टर झा ने छात्रा को तत्काल लैपटॉप प्रदान किया गया। पूर्व में भी जिला कलेक्टर झा ने कई छात्रों को लैपटॉप सहित अन्य सामान उपलब्ध कराये जा चुके है।

छात्रा सरगुजा जिले के ग्राम पोड़ी खुर्द की रहने वाली है छात्रा गीता कुजूर जो जगदलपुर से बीएड की पढ़ाई कर रही है ।आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से आगे की पढ़ाई जारी रखने लैपटॉप खरीदने में असमर्थ हैं। आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए लैपटॉप की मांग करने छात्रा शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंची और जिला कलेक्टर झा से लैपटॉप की मांग की।

छात्रा के पढाई के जज्बे को देखते हुए कलेक्टर झा ने तत्काल छात्रा को एक लैपटॉप प्रदान किया जिससे वह आगे की पढ़ाई पूरी कर सके। साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना भी की। वहीं लैपटॉप पाने के बाद दिव्यांग छात्रा के चेहरे में खुशी देखने को मिली। लैपटॉप मिल जाने से छात्रा अब आगे की पढ़ाई भी आसानी से कर सकेगी, जिसके लिए छात्रा ने जिला कलेक्टर को धन्यवाद दिया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!